Sunday, September 4, 2011

हम अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिक होने के नाते अन्य समाजों के मुकाबले मैं पिछड़े हुए हैं

१. नामदेव छीपा समाज मैं व्याप्त सामाजिक एवं धार्मिक विवादों का समाज के स्तर पर समाधान.
२. नामदेव छीपा समाज के दो धडों मैं बाँटने के प्रयाश को निष्फल कर समाज एकता को बढ़ावा देना.
३.नामदेव छीपा समाज के पारंपरिक छपाई उद्योग पर आये संकट को सरकार से मिलकर समाधान निकलवाना एवं क्राफ्ट सिटी हेतु पैकेज लाना.
४.नामदेव छीपा समाज के विभिन्न संगठनो मैं एक संगठन से अधिक संगठनो मैं पद पर आने पर प्रतिबन्ध लगाना.
५.नामदेव छीपा समाज के सांगानेर एवं देश के अन्य हिस्सों मैं रहने वाले समाज बंधुओ की जनगणना,निर्देशिका एवं वेब पोर्टल बनाना ( छीपा.इन्फो ) जिस पर समाज एवं समाज बंधुओ की समस्त जानकारियां उक्त पोर्टल पर डालना एवं ऑनलाइन उपलब्ध कराना.
६.नामदेव छीपा समाज का रास्ट्रीय स्तर का विवाह से पूर्व परिचय सम्मलेन का आयोजन सांगानेर मैं आयोजन करना.
७.नामदेव छीपा समाज के सामूहिक विवाह सम्मलेन हेतु राज्य सरकार से विवाह स्थल के लिए ज़मीन आवंटन कराना.
८.नामदेव छीपा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरुतियों पर लगाम लगाना एवं नए नियमो का निर्माण एवं लागू कराना.
९.नामदेव छीपा समाज में व्याप्त मंदिर/सत्संग भवन मुद्दे को समाज स्तर पर समाधान कराना एवं क़ानूनी दाव पेंचो पर रोक लगाना.
१०.नामदेव छीपा समाज के निम्न एवं गरीब तबके के लिए एक विशेष कोष की स्थापना एवं धन इकठ्ठा करना.
११.नामदेव छीपा समाज के नवयुवको को शिक्षा,सरकारी नोकरियां एवं राजनितिक क्षेत्रो मैं स्थान दिलवाने हेतु मंच तैयार कराना.